फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News: Three arrested in the murder case of a restaurant owner

Ranchi News: रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी और निलंबित पुलिसकर्मी भी शामिल

Mon, 20 Oct 2025 09:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Oct 2025 09:06 PM IST
सार

Jharkhand: पूछताछ में अभिषेक ने कबूल किया कि हरेंद्र सिंह ने ही उसे हथियार दिया था। हरेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पलामू के पाटन समेत अर्जुन और गोंडा थानों में तीन मामले लंबित हैं।

विज्ञापन
Ranchi News: Three arrested in the murder case of a restaurant owner
तीन आरोपी झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़े - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

झारखंड पुलिस ने रांची में एक रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी और एक निलंबित पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आरोपियों में से एक प्रशांत कुमार सिंह को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह और निलंबित पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली
सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह अपने परिवार के साथ रांची से भागने की कोशिश कर रहा है। इस पर पुलिस ने कई जगहों पर चेकप्वाइंट लगाए। रविवार रात कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी कैंप के पास पुलिस ने उन्हें देख लिया और घेर लिया। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में अभिषेक सिंह को दोनों पैरों में गोली लगी। उसे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कांके थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दो आरोपी
उन्होंने कहा कि पुलिस ने निलंबित पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसने अभिषेक को हथियार उपलब्ध कराए थे। एसपी ने कहा कि रविवार रात करीब 10:30 बजे कांके थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दोनों को पकड़ा गया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अभिषेक के पैरों में गोली लगी। एसपी ने बताया कि हरेंद्र सिंह पहले झारखंड पुलिस में सिपाही था और वह पिछले पांच साल से निलंबित चल रहा है।

पढे़ं: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी हेमंत सोरेन की JMM, राजद और कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया

पूछताछ में अभिषेक ने कबूल किया कि हरेंद्र सिंह ने ही उसे हथियार दिया था। हरेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पलामू के पाटन समेत अर्जुन और गोंडा थानों में तीन मामले लंबित हैं। अभिषेक सिंह बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी है और उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने कांके और पिठोरिया थानों में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी अमित ठाकुर की तलाश जारी है।

एसपी ने कहा कि हमने उनके पास से चार पिस्तौल, 31 कारतूस, एक राइफल, दो लाख रुपये नकद, दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि रांची में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट मालिक विजय कुमार नाग (47) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब कथित रूप से एक शाकाहारी ग्राहक को नॉन-वेज बिरयानी परोस दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed