{"_id":"686e66c491f285afa1029155","slug":"ranchi-amit-shah-will-be-chief-guest-in-eastern-regional-national-council-meeting-cm-hemant-soren-will-host-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, CM सोरेन करेंगे मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, CM सोरेन करेंगे मेजबानी
Wed, 09 Jul 2025 06:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:25 PM IST
सार
Ranchi News: पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की 27वीं बैठक के लिए रांची तैयार है, जहां सीएम हेमंत सोरेन मेजबानी करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। शाह आज शाम ही रांची पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की बड़ी बैठक की मेजबानी के लिए तैयार है। रेडिसन ब्लू होटल में 10 जुलाई को आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की 27वीं बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अहम बैठक में देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की संभावना है, जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण टली थी पिछली बैठक
यह बैठक पहले मई महीने में प्रस्तावित थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनने के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह बैठक 10 जुलाई को होने जा रही है, जिसके लिए राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी रांची, विशेषकर डोरंडा इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand: 97 दिनों से राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे शिक्षेत्तर कर्मचारी, कहा- अब न सुनी तो करेंगे आत्मदाह
विज्ञापन
अमित शाह आज शाम रांची में भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात
गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। वे रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ही ठहरेंगे। यहीं पर राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अलग से बैठक भी कर सकते हैं। उनके आगमन को देखते हुए बड़े वाहनों के डोरंडा इलाके में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
हेमंत सोरेन दिल्ली से लौटकर लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। हालांकि वे वर्तमान में दिल्ली में हैं, जहां वे सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के साथ हैं। मुख्यमंत्री पिछले 10 दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं, लेकिन वे आज किसी भी समय रांची लौटकर बैठक में शामिल होंगे।
केंद्र से लंबित राशि की मांग उठाएंगे सीएम
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक के दौरान केंद्र सरकार से झारखंड को मिलने वाली करीब 1.36 करोड़ रुपये की लंबित राशि की मांग करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजटीय सहायता की भी मांग कर सकते हैं। इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर भी अहम चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानूनों के खिलाफ श्रमिक संगठनों का भारत बंद, प्रदेश में मिला-जुला असर
कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावना
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सुरक्षा, नक्सलवाद, जल प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ाना और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है।