रामनवमी: शोभायात्रा से पहले जमशेदपुर में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था; अखाड़ा कमेटी ने किया बंद का आह्वान
जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि ट्रेलर नगालैंड में नेशनल परमिट के साथ रजिस्टर्ड है। इसका इस्तेमाल संकरी गलियों में शोभायात्रा के लिए नहीं किया जा सकता है। डीजे के साथ ट्रेल को जब्त कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमशेदपुर में शुक्रवार की शाम रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, अखाड़ा समिति ने म्यूजिक सिस्टम से भरे एक ट्रक को जब्त किए जाने को लेकर कल इस्पात नगरी में बंद का आह्वान किया है। हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि उसे बंद बुलाए जाने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा, हमने डीजे (म्यूजिक सिस्टम के साथ ट्रक) और ट्रेलर जब्त करने के विरोध में एक अप्रैल को जमशेदपुर में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। हालांकि, कई अखाड़ों को नदी के किनारे शोभायात्रा निकालते देखा गया।
'संकरी गलियों में शोभायात्रा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता ट्रेलर'
जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि ट्रेलर नगालैंड में नेशनल परमिट के साथ रजिस्टर्ड है। इसका इस्तेमाल संकरी गलियों में शोभायात्रा के लिए नहीं किया जा सकता है। डीजे के साथ ट्रेल को जब्त कर लिया गया है। हमले पहले ही डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ लोगों के हित के लिए पूरे शहर को परेशान नहीं किया जा सकता है। ट्रेलर का दावा करने के लिए अब तक कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: रामनवमी की यात्रा में दिखा हिंदू-मुस्लिम भाईचारा: नारायणपुर में जुलूस पर बरसाए फूल, गले लगकर किया स्वागत
200 लाइसेंस प्राप्त अखाड़ा समितियां निकालेंगे शोभायात्रा
बंद के आह्वान के बारे में पूछे जाने पर विजया जाधव ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं और औद्योगिक शहर में स्थिति सामान्य है। धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा ने बताया कि करीब दो सौ लाइसेंस प्राप्त अखाड़ा समिति शुक्रवार को शहर में रामनवमी शोभायात्रा निकालेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सभी मार्गों का निरीक्षण
अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त जाधव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों सहित शोभायात्रा के सभी मार्गों का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
जमशेदपुर में ये हैं संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके
मानगो, हनुमान मंदिर, मुंशी मोहल्ला मस्जिद, दाईगुट्टू और शास्त्री नगर जैसे इलाके अति संवेदनशील माने जाते हैं, जबकि खरंगझार, टेल्को, धतकीडीह और साकची संवेदनशील इलाके हैं।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी निगरानी: प्रभात कुमार, वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक
वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए इन इलाकों में अस्थायी सीसीटीवी और नाइट विजन कैमरे लगाए हैं।