{"_id":"61873e2d3b20c3164175bbfb","slug":"railways-announced-hatia-patna-train-will-run-three-days-a-week-as-a-special-train-from-november-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी हटिया-पटना ट्रेन, नौ नवंबर से शुरू होगा परिचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी हटिया-पटना ट्रेन, नौ नवंबर से शुरू होगा परिचालन
Sun, 07 Nov 2021 08:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:17 AM IST
सार
हटिया से यह ट्रेन रांची पहुंचेगी। इसके बाद मुरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह होते हुए पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हटिया से चलकर पटना पहुंचने वाली हटिया-पटना ट्रेन का संचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन नौ नवंबर से सप्ताह में तीन दिन स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हटिया-पटना ट्रेन (नंबर-08622-08621) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हटिया से 22:10 मिनट पर यह ट्रेन चलेगी और 22:25 पर रांची पहुंचेगी। इसके बाद मुरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह होते हुए यह 13:15 मिनट पर पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से 10 नवंबर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को यह ट्रेन चलेगी और रांची तक की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज से
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आज यानी सात नवंबर से छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी शुरू करने जा रहा है। सिकंदराबाद-बलिया छठ स्पेशल ट्रेन (07051) रविवार को सिंकदराबाद से चलकर रात 11:35 पर हटिया पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन रांची पहुंचेगी, इसके बाद यह पटना के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन