फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Prime Minister Narendra Modi will visit Jharkhand on 14th-15th November Latest News Update

PM Modi: झारखंड दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव भी जाएंगे

Mon, 13 Nov 2023 08:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Nov 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will visit Jharkhand on 14th-15th November Latest News Update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-15 नवंबर को झारखंड जाएंगे। 15 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे। बाद में पीएम भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव जाएंगे, जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे खूंटी में तीसरे जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह मिशन का शुभारंभ करेंगे। वे पीएम-किसान की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे और झारखंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed