PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को दी 83300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात; इस अभियान की शुरुआत भी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 2 अक्तूबर को झारखंड को 83,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने हजारीबाग में दोपहर करीब दो बजे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप पीएम मोदी ने 79,150 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभान्वित करते हुए लगभग 63,000 गांवों को शामिल करेगा।
इसका उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न 17 मंत्रालयों और विभागों की ओर से कार्यान्वित 25 हस्तक्षेपों के माध्यम से सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण अंतर को पाटना है। इसके अलावा पीएम मोदी ने जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने 2,800 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 25 ईएमआरएस की आधारशिला भी रखी।
1,360 करोड़ की पीएम जनमन योजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत 1,360 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 1,380 किमी से अधिक सड़कें, 120 आंगनवाड़ी, 250 बहुउद्देश्यीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावास शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.