फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pooja Singhal IAS Mining Case Study ED Deposited Camp Day Before Know How ED Prepared Blueprint News in Hindi

पूजा सिंघल मामला: महिला IAS अधिकारी के खिलाफ कैसे तैयार हुआ कार्रवाई का खाका, जानें पूरा मामला

Wed, 11 May 2022 06:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 11 May 2022 06:22 PM IST
सार

ईडी की टीम ने इस कार्रवाई की भनक रांची पुलिस को भी नहीं लगने दी। जांच में सहायता के लिए ईडी ने सीआईएसएफ और सीआरपीएफ पर भरोसा जताया और उसे साथ लिया।

विज्ञापन
Pooja Singhal IAS Mining Case Study ED Deposited Camp Day Before Know How ED Prepared Blueprint News in Hindi
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की करीबी और 2002 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, ईडी की टीम ने उनके अलग-अलग ठिकानों से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।  आखिरकार दो दिन की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो गई है। यह कार्रवाई खूंटी के मनरेगा घाटाले से जुड़ी है। ईडी ने उसने जुड़े 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे थे। आइए जानते हैं खनन एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल के घर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी के लिए ईडी ने क्या योजना बनाई और पूरी कार्रवाई को किस तरह से अंजाम दिया। 

विज्ञापन


देर रात ही पहुंच गई थी ईडी 
प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार रात ही रांची पहुंच गई थी। देर रात टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय में रुकी और यहीं से छापेमारी का पूरा खाका तैयार किया गया। शुक्रवार सुबह होते ही ईडी की टीम पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स अस्पताल पहुंच गई। इसके अलावा रांची में उनके अन्य ठिकानों पर भी पहुंची। 
विज्ञापन


रांची पुलिस को नहीं दी गई सूचना 
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने इस कार्रवाई की भनक रांची पुलिस को भी नहीं लगने दी। जांच में सहायता के लिए ईडी ने सीआईएसएफ और सीआरपीएफ पर भरोसा जताया और उसे साथ लिया। स्कूल बस, कार व अन्य वाहनों से ईडी के अधिकारी संबंधित जगहों पर पहुंचे, वहीं पल्स अस्पताल को सीआरपीएफ अधिकारियों ने घेर लिया। इसके अलावा अधिकारी पूजा सिंघल के आवास पर भी पहुंचे। यह कार्रवाई एक ही समय पर कई जगह की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मामलों की चल रही है जांच 
ईडी खूंटी और छतरा जिलों में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम (मनरेगा) में अनियमितताओं में सिंघल की संलिप्तता की जांच भी कर रही है। पूजा सिंघल साल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह पहले खूंटी जिले में उपायुक्त के रूप में तैनात थीं। इसके साथ ही ईडी सिंघल के खिलाफ शिकायत के आधार पर भी जांच कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह अपनी मर्जी से रेत खनन के लिए ठेके अपने पसंद के ठेकेदारों को ही दे रही हैं। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने यह शिकायत फरवरी 2022 में ईडी के पास दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed