फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Politics Heats Up Over Illegal Sand and Coal Mining, Major Police Action in Nirsa; Issue Resonates in Assembly

Jharkhand: अवैध बालू-कोयला खनन पर गरमाई राजनीति, निरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; विधानसभा में गूंजा मुद्दा

Wed, 10 Dec 2025 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Dec 2025 06:12 PM IST
सार

Ranchi News: झारखंड विधानसभा में अवैध बालू-कोयला कारोबार का मुद्दा गरमाया है। इसी बीच निरसा में पुलिस ने अवैध बालू लदे हाईवा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है और कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है।
 

विज्ञापन
Politics Heats Up Over Illegal Sand and Coal Mining, Major Police Action in Nirsa; Issue Resonates in Assembly
निरसा में अवैध बालू-कोयला खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अवैध कोयला और बालू कारोबार का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। विपक्ष सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सदन में हंगामा कर रहा है, वहीं सरकार की ओर से आरोपों को नकारा जा रहा है।

विज्ञापन

 
जमीन पर जारी अवैध गतिविधियां
राजनीतिक आरोप–प्रत्यारोप के बीच निरसा थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई का खेल जारी रहने की बातें सामने आई हैं। कई बालू घाटों से रात के अंधेरे में हाईवा और ट्रैक्टरों के जरिए बालू ढोकर भेजे जाने की गतिविधियां बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापामारी
बीती देर रात निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को अवैध बालू ढुलाई की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद टीम गठित कर छापामारी की गई और अवैध बालू लदे एक हाईवा को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केन्दुआडीह में जहरीली गैस का संकट गहराया: कोल इंडिया चेयरमैन ने किया स्थल निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

 
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों के अनुसार अवैध बालू संचालन का एक बड़ा नेटवर्क धनबाद के एक कुख्यात बालू माफिया द्वारा संचालित बताया जा रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।
 
कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े कई लोगों के थाने के चक्कर लगाने की चर्चा है। वहीं घटना सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed