{"_id":"6130da508ebc3e7a1117d56e","slug":"police-thrashed-an-army-jawan-for-not-wearing-mask-in-chatra-three-policemen-suspended-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मास्क न पहनने पर सेना के जवान को बुरी तरह पीटा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मास्क न पहनने पर सेना के जवान को बुरी तरह पीटा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए
Thu, 02 Sep 2021 07:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:36 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर झारखंड पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मास्क न पहने होने के कारण कुछ पुलिसकर्मियों ने सेना के एरक जवान को बुरी तरह पीट दिया। मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
सेना के जवान को पीटते पुलिसकर्मी
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के छत्र जिले में पुलिसकर्मियों ने भारतीय सेना के एक जवान को मास्क न पहनने पर बुरी तरह से पीट दिया। यह घटना बुधवार को मयूरहंद ब्लॉक के कर्मा चौक पर हुई, जब पुलिस मास्क चेकिंग का अभियान चला रही थी। सेना के जवान के साथ झारखंड पुलिस की मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पवन कुमार यादव भारतीय सेना में सैनिक हैं। वह अपनी बाइक से जा रहे थे जब कर्मा चौक पर पुलिस ने मास्क न पहने होने के चलते उन्हें रोक लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर बाइक से चाबी निकाल ली, जिसका यादव ने विरोध किया। बहस होने पर पुलिसकर्मियों ने डंडों से यादव को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना के वीडियो में पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति को डंडों से पीटते और थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। पुलिसकर्मी तो यादव के गिरने के बाद उन्हें लातों से मारते रहे। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मास्क न पहनने के लिए सेना के जवान पवन कुमार यादव को पीटने वाले कुछपुलिसकर्मी खुद ही मास्क नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बीडीओ (ब्लॉक विकास अधिकारी) साकेत सिन्हा भी वहीं पर मौजूद थे। लेकिन वह मूक दर्शक बने रहे और उन्होंने पुलिस की इस हरकत के बाद भी दखल नहीं दिया। बता दें कि पवन कुमार यादव हजारीबाग जिले के कटकमसंडी ब्लॉक में स्थित अरभुसई गांव के रहने वाले हैं।
घटना सामने आने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और तीन को निलंबित कर दिया गया है। छत्र के पुलिस अधीक्षक राकेशरंजन ने कहा है कि इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो देखने के बाद लोग झारखंड पुलिस की खूब आलोचना कर रहे हैं।