फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police searching for bodies of two Maoists lynched in Jharkhand news in hindi

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में गांववालों ने दो माओवादियों को मार गिराया, घने जंगल में शवों की तलाश जारी

Mon, 09 Dec 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Dec 2024 03:15 PM IST
सार

झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रविवार को पश्चिम सिंहभूम का दौरा किया।उन्होंने जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन
Police searching for bodies of two Maoists lynched in Jharkhand news in hindi
माओवाद (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो माओवादियों को मार गिराया गया है। घने जंगल में शवों की तलाश जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को गुदड़ी ब्लॉक में घटी। 
विज्ञापन


गांववालों ने माओवादियों को मार गिराया
कोल्हान रेंज के डीआइजी मनोज रतन चोथे ने कहा, हमें जानकारी मिली कि पीएलएफआई के दो सदस्यों को गांववालों ने मार गिराया। लेकिन अभी तक उनके शव बरामद नहीं किए गए हैं। पुलिस की टीमें शवों की तलाश कर रही हैं। घने जंगल के कारण उन्हें चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांववालों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के क्षेत्र कमांडर मोटा टाइगर को पीट-पीट कर मार डाला। बाद में उन्हें मालूम चला कि पीएलएफआई के एक और सदस्य को उसी दिन मार दिया गया डीआईजी मनोज रतन चोथे ने कहा, शव मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


झारखंड डीजीपी ने किया पश्चिमी सिंहभूम का दौरा 
झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रविवार को पश्चिम सिंहभूम का दौरा किया।उन्होंने जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान की समीक्षा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारे राज्य में लगभग 95 प्रतिशत माओवादी समस्या समाप्त हो चुकी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मात्र चार-पांच फीसदी समस्याएं बची हैं, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द राज्य को माओवादियों से मुक्त कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाईबासा के गुदड़ी ब्लॉक में माओवादियों के खिलाफ ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बारे में डीजीपी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह पहली घटना नहीं है। झारखंड के कई हिस्सों में ग्रामीणों ने माओवादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि यह तब और तेज होगा जब लोग उन्हें बाहर निकाल देंगे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed