फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police arrests five lakh rewarded Naxalite commander Krishna Ganjhu from Chatra in Jharkhand

पुलिस ने पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर कृष्णा गंझू को चतरा से किया गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 12:55 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, चतरा
पीटीआई, चतरा Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police arrests five lakh rewarded Naxalite commander Krishna Ganjhu from Chatra in Jharkhand
Naxalite - सांकेतिक तस्वीर

नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में चतरा पुलिस को मंगलवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भंगिया नदी के समीप से पांच लाख रुपये के इनामी ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी’ (टीएसपीसी) के जोनल कमांडर कृष्णा गंझू को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया।

विज्ञापन


चतरा के पुलिस अधीक्षक रिषभ कुमार झा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भंगिया नदी के समीप से पांच लाख के ईनामी टीएसपीसी जोनल कमांडर कृष्णा गंझू को आज गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर राइफल समेत दो हथियार एवं गोलाबारूद भी जब्त किये।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कुंदा थाना क्षेत्र के मदगड़ा गांव का रहनेवाला है और उसके पास से एक 315 बोर की राइफल और एक देसी तमंचा , जिंदा कारतूस एवं गोलाबारूद भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली कृष्णा गंझू का कार्यक्षेत्र चतरा जिले का सिमरिया, टंडवा,पिपरवार,पलामू जिला के मनातू और पांकी इलाके रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नक्सली कमांडर के विरुद्ध चतरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सली की गिरफ्तारी के बाद कई सफेदपोशों द्वारा भी उसकी मदद करने के सुराग मिले हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद अन्य लोगो के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed