फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Live PM Modi reaches Ranchi, inaugurates New Jharkhand Vidhan Sabha building

देश ने मेरी सरकार का अभी ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म बाकी: पीएम मोदी

Thu, 12 Sep 2019 10:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 12 Sep 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Live PM Modi reaches Ranchi, inaugurates New Jharkhand Vidhan Sabha building
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के शहर रांची पहुंचे। उन्होंने यहां नए झारखंड विधानसभा के नई भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, मुस्लिम महिलाओं हितों की रक्षा और जम्मू कश्मीर के विकास के उपायों सहित अपनी सरकार के पहले 100 दिनों में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुएकहा कि इन सभी मामलों में देश ने अभी उनकी सरकार का बस ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म तो अभी बाकी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने आज रांची की अपनी एकदिवसीय यात्रा के दौरान झारखंड के नव निर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन करने समेत कई योजनाओं का शुभारंभ करते हुए हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने पूरे देश को किसानों के लिए पेंशन की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, व्यवसाइयों के लिए पेंशन की खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना व आदिवासी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एकलव्य मॉडल विद्यालय का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का हमारा संकल्प है। हमने कामदार और दमदार सरकार देने का वादा किया था और तेजी से काम करने की बात कही थी। पहले सौ दिनों में ही हमारी सरकार ने जिस तेजी से काम किया है, वैसा आजाद भारत के इतिहास में नहीं दिखा। देश ने ट्रेलर देशा है, अभी तो पूरी फिल्म बाकी है। 

उन्होंने कहा इसी उद्देश्य से जम्मू कश्मीर में उनकी सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35ए जैसे प्रावधानों को खत्म करने का काम किया है। आतंकवाद के खिलाफ कानून को संसद के पहले सत्र में ही सख्त बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जम्मू कश्मीर व लद्दाख को विकास की उंचाई पर ले जाना चाहती है और इन कदमों के साथ इसकी शुरुआत कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के अनेक वर्ग विकास की धारा से कटे हुए थे। उन्हें 370 जैसे प्रावधान हटाये जाने से विकास की मुख्या धारा में लाया जा सकेगा और पूरे राज्य का तेजी से विकास किया जा सकेगा।

मोदी ने भ्रष्टाचार के मामलों में हाल में पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर हुई कानूनी कार्रवाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दूसरी पारी प्रारंभ करते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई छेड़ दी है। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को उनकी सही जगह पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। कुछ लोग अपने उचित जगह पहुंच भी गए हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्धता अटल है। कुछ लोगों ने इस देश में अपने आप को कानून और अदालतों से भी ऊपर समझ लिया था। आज वही लोग अदालतों से जमानत की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने अन्य भ्रष्टाचारियों पर भी शीघ्र कानून का शिकंजा कसने की ओर इशारा करते हुए कहाकि अभी तो सिर्फ शुरूआत हुई है, अभी बहुत काम बाकी है।

 

तीन तलाक प्रथा का भी जिक्र किया 

उन्होंने तीन तलाक जैसी प्रथा से मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए संसद के पहले ही सत्र में कानून पारित किये जाने की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि मेरी सरकार ने पहले सौ दिनों में ही मुस्लिम बहनों के हितों की रक्षा के लिए यह बड़ा कदम उठाया जबकि प्रमुख विपक्षी दलों ने सरकार का साथ नहीं दिया। 

प्रधानमंत्री ने झारखंड विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन के बाद साहेबगंज में मल्टी मोडल बंदरगाह का उद्घाटन किया और कहा कि यह झारखंड ही नहीं देश के विकास में बहुत महत्वपूर्ण होगा।उन्होंने कहा कि आज देश जितनी तेजी से चल रहा है, हर क्षेत्र में विकास कर रहा है उतनी गति से इतिहास में देश कभी नहीं चला था।

मोदी ने कहा कि देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और गरीबों और किसानों की कल्याण योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने 1238 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले झारखण्ड सचिवालय के नए भवन का भी शिलान्यास किया।

मोदी ने अप्रैल 2017 में साहिबगंज मल्टी-मोडल टर्मिनल की आधारशिला रखी थी, जिसका निर्माण लगभग दो वर्षों की रिकॉर्ड अवधि में 290 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। यह जल मार्ग विकास परियोजना (जेएमवीपी) के तहत गंगा नदी पर बनाए जा रहे तीन मल्टी-मोडल टर्मिनलों में से दूसरा टर्मिनल है। इससे पहले नवम्बर, 2018 में प्रधानमंत्री ने वाराणसी में पहले मल्टी-मोडल टर्मिनल (एमएमटी) का उद्घाटन किया था।

मोदी ने कहा कि मल्टी-मोडल टर्मिनल से इस क्षेत्र में लगभग 600 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार और तकरीबन 3000 लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की आशा है। नये मल्टी-मोडल टर्मिनल के जरिए साहिबगंज में सड़क-रेल-नदी परिवहन के संयोजन से अंदरूनी इलाकों का यह हिस्सा कोलकाता एवं हल्दिया और उससे भी आगे बंगाल की खाड़ी से जुड़ जाएगा। इसके अलावा साहिबगंज नदी-समुद्र रूट से बांग्लादेश होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों से भी यह जुड़ जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के जीवन में सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के लिए मासिक पेंशन के रूप में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के उम्र के किसानों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपए का मासिक पेंशन मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने यहां से देश के खुदरा व्यापारिक दुकानदार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने देश के खुदरा व्यापार करने वाले दुकानदार, स्वरोजगार करने वाले को पेंशन की योजना से जोड़ने की पहल की है।

इसके तहत 18 से 40 वर्ष के खुदरा व्यापारियों एवं दुकानदारों को भी 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देश के जनजातीय क्षेत्रों में 462 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का आनलाइन शुभारंभ किया जिनमें से 69 का उन्होंने झारखंड में आनलाइन शिलान्यास भी आज किया।

उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में केन्द्र सरकार प्रति छात्र प्रति वर्ष एक लाख रुपये व्यय करेगी जिससे आदिवासी छात्रों का संपूर्ण विकास हो सके और वह देश के विकास में सहभागी बन सकें। यह 69 विद्यालय झारखंड के 13 जिलों में खोले जा रहे है।

मोदी ने यहां प्रभात तारा मैदान में जब अपना संबोधन स्थानीय नागपुरी भाषा में शुरू करते हुए कहा “मोर बट से राउर मन के जमे जमे जोहार...(मेरी ओर से आप लोगों को सामूहिक रूप से नमन)’’ तो उपस्थित जनसमुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई।
 

57 लाख परिवारों को गोल्डन कार्ड 


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा रहा है और इस योजना के एक वर्ष पूरा होने पर इस वर्ष 25 सितंबर तक सभी 57 लाख परिवारों को गोल्डन कार्ड पहुंच जाएंगे।

रघुबर दास ने प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में कहा कि रांची के इसी प्रभात तारा मैदान से ही एक वर्ष पूर्व आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी ने किया था। इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवार को योजना से जोड़ा गया। 

उन्होंने कहा कि इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान सरकार ने किया और 25 सितंबर तक राज्य के 57 लाख परिवारों को राज्य सरकार गोल्डेन कार्ड उपलब्ध करा उन्हें योजना से लाभान्वित कर देगी। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के चालीस लाख परिवारों को गोल्डेन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विकास से अछूते जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हटा दिया, क्योंकि जम्मू कश्मीर आतंकवाद और अलगावाद का केंद्र बनता जा रहा था। वहां भारत का कानून लागू नहीं होता था। अब ऐसा नहीं है वर्तमान केंद्र सरकार ने अखंड भारत का सपना पूरा किया, भारत एक है की बात पूरी हुई। 

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तालाक अब मुक्ति दी। इसपर निर्णय लेते हुए कानून बनाया गया। यह मुस्लिम बहनों के अधिकारों की रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed