{"_id":"65a67d4a0de0359fc1045c0b","slug":"over-8-600-bank-accounts-linked-to-cybercriminals-frozen-in-jharkhand-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: आठ हजार से ज्यादा बैंक खातों पर लगाई गई रोक, साइबर अपराधियों से जुड़े होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: आठ हजार से ज्यादा बैंक खातों पर लगाई गई रोक, साइबर अपराधियों से जुड़े होने की आशंका
Tue, 16 Jan 2024 06:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Jan 2024 06:27 PM IST
सार
Jharkhand: झारखंड में कथित रूप से साइबर अपराधियों से जुड़े आठ हजार से ज्यादा बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इन खातों के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका थी।
विज्ञापन
bank account
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में कथित रूप से साइबर अपराधियों से जुड़े आठ हजार 674 बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। इन खातों के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका थी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जिन खातों पर रोक लगाई गई है, उनमें सबसे ज्यादा 2,002 खाते देवघर जिले में हैं। इसके बाद 1,183 खाते धनबाद और 959 खाते रांची में हैं।
विज्ञापन
सीआईडी महानिदेशक ने क्या कहा
झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्हें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से जब्त किए गए खातों की जानकारी मिली है। उन्होंने ऐसी जानकारियों की जिलावार और बैंकवार सूची तैयार की है। गुप्ता ने बताया कि खातों के सत्यापन के लिए आंकड़ों को जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बैंकों के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन