फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   On speculations of Former Jharkhand CM Champai Soren joining BJP party reacts news in hindi

Jharkhand: चंपई सोरेन के BJP में आने की अटकलों पर पार्टी की प्रतिक्रिया, कहा- सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर

Sat, 17 Aug 2024 10:27 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

भाजपा सूत्रों ने बताया कि चंपई सोरेन राज्य के सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दो दौर की बातचीत हुई है। चंपई इस समय दिल्ली में हैं। उनकी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होनी है।

विज्ञापन
On speculations of Former Jharkhand CM Champai Soren joining BJP party reacts news in hindi
चंपाई सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत पार्टी के कई विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि चंपई सोरेन एक अच्छे सीएम रह चुके हैं, लेकिन उन्हें जिस तरह से पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। 
विज्ञापन


चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अपनी राय देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा, "मैंने ऐसा केवल रिपोर्ट में ही देखा है। मेरे पास कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है। वह एक अच्छे सीएम के तौर पर मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। सबकुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक बड़ी शख्सियत है। 3.5 करोड़ झारखंड के लोग उनके काम से खुश थे। उन्हें जिस तरह पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यह एक झटका था कि एक अच्छे इंसान को सीएम के पद से हटा दिया गया। उनकी गलती क्या था?"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे चंपई सोरेन
बताया जा रहा कि हाल ही में झामुमो से निकाले गए विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी भाजपा के संपर्क में हैं। झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि चंपई सोरेन राज्य के सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दो दौर की बातचीत हुई है। चंपई इस समय दिल्ली में हैं। उनकी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात के बाद चंपई झामुमो के कुछ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने से पहले हेमंत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई को मुख्यमंत्री बनाया गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद चंपई ने हेमंत की ताजपोशी के लिए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बदले चंपई को हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed