फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Officer in action after student reporting in jharkhand, sacked two school teachers

Jharkhand: छात्र की रिपोर्टिंग के बाद एक्शन में अधिकारी, स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ की ये कार्रवाई

Sun, 07 Aug 2022 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Aug 2022 02:48 PM IST
सार

झारखंड के  महागामा के प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक में छात्र की रिपोर्टिंग की  वीडियो देखने के बाद स्कूल के दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।  

विज्ञापन
Officer in action after student reporting in jharkhand, sacked two school teachers
जब झारखंड में छात्र बना रिपोर्टर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के महागामा के प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक की बदहाली की पोल खोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारी एक्शन में आ गए हैं। वीडियो देखने के बाद स्कूल के दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रखंड समिति ने शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने जारी की सहायता राशि
बीडीओ और बीईईओ ने जिस वक्त स्कूल का निरीक्षण किया, उस वक्त स्कूल में 48 बच्चे पाए गए। मध्याह्न भोजन बन रहा था। इधर, पीएचईडी विभाग हैंडपंप को ठीक करने में जुट गया है। बच्चों को किताब बैग और मध्याह्न भोजन की राशि भी दी गई है।बीईईओ हरिप्रसाद ने विद्यालय प्रबंधन समिति भंग कर दी है। रविवार को नई प्रबंधन समिति गठित होगी।
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल,  झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा (Godda) में एक 12 साल के छात्र सरफराज ने रिपोर्टर बनकर स्कूल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरफराज स्कूल की बदहाल व्यवस्था को दिखा रहा है। वह माइक में बोलता हुआ नजर आ रहा है कि, अब मैं अपने गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक के हालात दिखा रहा हूं। फिर वो कहता है कि, हमारे शिक्षक स्कूल से नदारद रहते हैं। इसके अलावा पूर परिसर में बड़े-बड़े झाड़ उग गए हैं, यहां पर  ना ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है और ना शौचालय की। इतना ही नहीं यहां बच्चों की क्लास रूम में चारा रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षक सही समय से नहीं आते, पानी की समस्या है: छात्र
एक और क्लिप में देखा जा सकता है कि कमरे बहुत गंदे हैं और अन्य अनावश्यक चीजें वहां देखी जा सकती हैं। स्कूल की दयनीय हालत पर बात करते  हुए सरफराज खान ने सरकार से संस्था के विकास के लिए आवश्यक उपाय करने का भी आग्रह किया। छात्र का कहना है कि सरकार से मिलने वाले शिक्षा कोष का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। सरफराज खान ने पानी की समस्या दिखाते हुए टंकी और हैंडपंप की मरम्मत करने  के लिए भी कहा। अपनी रिपोर्टिंग के अंतिम भाग में सरफराज ने  शिक्षकों पर समय पर स्कूल नहीं आने का आरोप लगाया है। छात्र ने कहा कि दोपहर के 12:45 बज चुके हैं और अभी भी यहाँ कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed