{"_id":"5d82255a8ebc3e93d56cbd3c","slug":"nrc-should-be-implemented-across-the-country-says-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह सख्त, कहा- देशभर में किया जाना चाहिए लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह सख्त, कहा- देशभर में किया जाना चाहिए लागू
Wed, 18 Sep 2019 07:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 18 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनआरसी को लेकर बयान दिया है। अमित शाह ने रांची में बुधवार को कहा कि एनआरसी को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। दुनिया में जब कोई भी देश अपने यहां किसी बाहरी नागरिक को नहीं घुसने देता तो भारत में बाहरी लोग कैसे रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह ने आगे कहा कि जो लोग एनआरसी से बाहर हुए हैं उन्हें अपनी नागरिकता साबित करने के लिए मौका दिया जाएगा। एनआरसी का फैसले को ट्रिब्यूनल तय करेगा। जिनको दिक्कत है तो वे ट्रिब्यूनल के पास जाकर अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाएंगे उन्हें एक कानूनी प्रक्रिया के तहत देश से बाहर किया जाएगा। देश के नागरिकों का एक रजिस्टर होना समय की जरूरत है। देश के लोगों के लिए यह पूरे देशभर में लागू किया जाना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी एनआरसी लागू करने का वादा किया था जिसे पूरा कर रहे हैं।