{"_id":"61a7b15dafdb2b5f653dbb97","slug":"nia-conducts-searches-14-locations-including-ranchi-and-latehar-in-an-extortion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की कार्रवाई: वसूली के मामले में रांची और लातेहार समेत झारखंड में 14 स्थानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की कार्रवाई: वसूली के मामले में रांची और लातेहार समेत झारखंड में 14 स्थानों पर छापेमारी
Wed, 01 Dec 2021 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:01 PM IST
सार
वसूली और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के एक मामले में एनआईए ने बुधवार को झारखंड में 14 स्थानों पर छापेमापी की और कुछ दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि ये कार्रवाई एजेंसी ने वसूली और लातेहार में सरकारी काम में बाधा से संबंधित साजिश के एक मामले में की। अधिकारी ने बताया कि ये छापेमारी रांची, लातेहार और छत्र समेत 14 स्थानों पर की गईं।
विज्ञापन
यह मामला लातेहार में तेतरियाखड कोलियरी में सरकारी कार्यों में बाधा और जबरन वसूली के लिए साजिश व आतंकवादी कृत्यों के संबंध में पिछले साल दिसंबर में दर्ज हुआ था। वहीं, एनआईए ने इस मामले में मार्च में फिर से केस दर्ज किया था और 17 आरोपियों के खिलाफ अगस्त में आरोपपत्र दायर किया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। मामले में कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन