फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NIA arrested ASI of Jharkhand police after allegations on him that he help Naxals to kill MLA munda

झारखंड MLA मर्डर केस: साजिश रचने के आरोप में NIA ने ASI को किया गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 10 Oct 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
NIA arrested ASI of Jharkhand police after allegations on him that he help Naxals to kill MLA munda

साल 2008 में नक्सलियों के हाथों मारे जाने वाले विधायक रमेश मुंडा के केस में नया मोड़ सामने आया है। राष्ट्रीय जांच सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड पुलिस के असिस्टेंट सब इन्सपेक्टर (एएसआई) को हत्या की साजिश से जुड़े होने के आधार पर गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एनआईए प्रक्ता ने खुलासा किया कि एएसआई शेषनाथ सिंह पर आरोप है कि उसने मुंडा गतिविधियों की जानकारी नक्सलियों को दी थी, जिसके बाद ही उन पर हमला हुआ था। सिंह को 15 अक्तूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने यह भी बताया कि एनआईए केस की गंभीरता से जांच कर रही है और इस संदर्भ में रांची की चार जगहों पर छापेमारी भी की गई है। इससे पहले सोमवार को एनआईए ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर को हिरासत में लिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मुंडा को मौत के घाट उतरवाने के लिए नक्सलियों को पैसे मुहैया करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुंशी हत्याकांड: दोषी को पांच साल का सश्रम कारावास


पातर को झारखंड में राजा पातर से भी जाना जाता है और आरोप है कि उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम हत्या के लिए दी थी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एनआईए ने कहा कि उन्होंने पातर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है और वे उन सुबूतों की तलाश कर रहे हैं, जिनके दम पर वे पटार को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर सके। 

बता दें कि मुंडा जनता दल यूनाइटेट के विधायक थे। 9 जुलाई 2008 को मुंडा अपने चुनावी क्षेत्र बुंडू में एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे। इस बीच नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया और इस घटना में मुंडा उनके दो गार्ड्स की भी हत्या हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed