{"_id":"6478c30e6b5d195e3e03a1f3","slug":"nhrc-sent-notice-to-railway-and-jharkhand-police-chief-case-of-death-of-six-laborers-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHRC: एनएचआरसी ने रेलवे और झारखंड पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा, छह मजदूरों की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHRC: एनएचआरसी ने रेलवे और झारखंड पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा, छह मजदूरों की मौत का मामला
Thu, 01 Jun 2023 09:42 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:42 PM IST
सार
एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि 29 मई को हुई घटना लोक सेवक की लापरवाही के समान है, जो ठेकेदार के काम की प्रभावी ढंग से निगरानी करने में विफल रहे हैं। यह आयोग के लिए चिंता का मामला है।
विज्ञापन
NHRC
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे और झारखंड के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है। नोटिस धनबाद रेल मंडल में रेलवे की ‘ओवरहेड बिजली’ लाइन के लिए खंभे लगाने के दौरान ठेके पर रखे गए छह मजदूरों की करंट लगने से मौत के मामले में भेजा गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और झारखंड के पुलिस महानिदेशक से चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि 29 मई को हुई घटना लोक सेवक की लापरवाही के समान है, जो ठेकेदार के काम की प्रभावी ढंग से निगरानी करने में विफल रहे हैं। यह आयोग के लिए चिंता का मामला है। आयोग ने कहा कि उसने मीडिया में आई खबर का स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
खबरों में बताया गया है कि धनबाद रेल मंडल के धनबाद-गया खंड पर निचितपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरहेड बिजली लाइन के लिए खंभे लगाने के दौरान ठेके पर रखे गए छह मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। आयोग के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट अगर सच है, तो यह मजदूरों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के समान है।
विज्ञापन
इससे पहले 29 मई को ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे डिविजन में ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभे लगाने के दौरान लगे बिजली के झटके से छह लोगों की मौत हो गई थी। घटना ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के धनबाद डिविजन के निचितपुर रेलवे क्रॉसिंग की थी। कुछ कर्मचारी रेलवे के ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभे लगा रहे थे। इसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए थे। पीएम ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया था।