झारखंड: RIMS से हुई नवजात बच्चे की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की राजधानी रांची में एक अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला झारखंड के एक बड़े अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) का है।जानकारी के मुताबिक रांची के पिथौरिया ब्लॉक के चारदी गांव की रहने वाली उर्मीला देवी को बहुत लेबर पेन हो रहा था, जिसके बाद उसको रिम्स अपस्ताल में भर्ती कराया गया। उर्मीली देवी ने मंगलवार को एक बच्चे को जन्म दिया। साथ ही चार घंटे के बाद उस महिला को स्त्री रोग के 'सी' वार्ड में भेज दिया गया। हालांकि बेड उपलब्ध ना होने के कारण उसे एक मंजिला बेड पर डाल दिया गया।
वहीं, उर्मीला देवी ने इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन और पुलिस के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने कहा कि बुधवार को एक महिला सलवार-सूट में आई और मुझसे फ्रेंडली होने की कोशिश की। देवी ने अपने बयान में कहा कि "उस महिला ने बताया कि उसके बेटे को भी एक ही वार्ड में भर्ती कराया गया था और किसी भी तरह मेरे साथ बातचीत करने लगी। एक घंटे बाद, हम दोनों अपने बच्चे को कॉरीडोर में ले गई। इसी बीच उस महिला ने मेरे बच्चे को गोद में ले लिया, इसके बाद मैं वार्ड में बैग लाने चली गई। कुछ देर बाद जब मैं लौटी तो देखा कि मेरा बच्चा और महिला दोनों वहां नहीं है"।
इस घटना पर स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी प्रभारी डी के श्रीवास्तव ने कहा है कि "हम अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। बहरहाल, इस घटना को लेकर रिम्स के निदेशक डॉ बीएल शेरवाल ने कहा कि हम बच्चे चुराने वाली महिला की पहचान के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को देने जा रहे हैं जिसके बाद ही पता चलेगा कि असल घटना क्या है।