झारखंड: गिरिडीह के छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज, चार दिन के नवजात को बूटों से कुचलकर मार डालने का आरोप
स्थानीय लोगों के मुताबिक, देवरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी संगम पाठक के नेतृत्व में टीम आरोपी भूषण पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद घर में गई थी। पुलिस को देखकर भूषण के परिवार के सभी सदस्य नवजात को घर में अकेला छोड़कर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरिडीह जिले में कथित तौर पर बूटों से कुचलकर एक नवजात शिशु को मार डालने के आरोप में छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
घटना बुधवार को जिले के कोसोगोंडोदीघी गांव में हुई। पुलिस एक आरोपी की तलाश में उसके घर गई थी। आरोपी मृतक बच्चे का दादा है। पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर एक कमरे के अंदर सो रहे नवजात शिशु को बूटों से कुचला।
'गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद घर में घुसी पुलिस'
स्थानीय लोगों के मुताबिक, देवरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी संगम पाठक के नेतृत्व में टीम आरोपी भूषण पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद घर में गई थी। पुलिस को देखकर भूषण के परिवार के सभी सदस्य नवजात को घर में अकेला छोड़कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: किस्मत मेहरबान: फैंटसी क्रिकेट से सुशील ने जीते एक करोड़, परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं
पुलिस की टीम जाने के बाद नवजात को मृत पाया: नेहा, मृतक की मां
मृतक की मां नेहा देवी ने बताया कि जब पुलिसकर्मी घर के नुक्कड़ और कोने की तलाशी ले रहे थे, तब उनका चार दिन का बच्चा अंदर सो रहा था। पुलिस की टीम के जाने के बाद घर पहुंचने पर उसने अपने बच्चे को मृत पाया। मृतक नवजात की मां और भूषण पांडे समेत घर के अन्य सदस्यों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बच्चे को बूटों से कुचलकर मार डाला।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव: संजय राणा, पुलिस उपाधीक्षक
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
संविधान से चलता है देश, होगी सख्त कार्रवाई: बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, इस तरही घटनाओं की निंदा की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, यह देश संविधान के अनुसार चलता है, इस तरह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.