फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalites in Jharkhand, latehar Encountered by police

लातेहार में तीन नक्सली ढेर: गांव में मछली खाने आए थे माओवादी, सात से आठ बचकर भाग निकले

Sun, 27 Mar 2022 07:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Mar 2022 07:45 AM IST
सार

 मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सली में एक सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक दस्ता सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Naxalites in Jharkhand, latehar Encountered by police
नक्सलाइट(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले के हेसलबार व माराबार गांव के नजदीक सुरक्षाबलों व टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में दो की पहचान कर ली गई है जबकि एक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों से 26, 7.62 एमएम जिंदा गोली,  एक 7.62 एमएम एसएलआर राइफल, एक एसएलआर मैगजीन, 15 कारतूस, एके- 47 जिंदा गोलियां समेत अन्य सामग्री बरामद किया है।

विज्ञापन


सभी नक्सली मछली खाने आए थे
बताया जा रहा है कि सभी नक्सली एक घर में मछली खाने आए थे  लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई थी और पुलिस की टीम पीछे लग गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी नक्सली घर में रहने वाली वृद्धा को अकसर धमकाकर उसके घर में घुसकर खाना खाकर निकल जाते थे। खाना खाने के बाद जैसे ही नक्सली जंगल की और आगे बढ़ने लगे तो नक्सलियों की नजर पुलिस पर पड़ गई। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए।
विज्ञापन


सात से आठ नक्सली बचकर भाग निकले
मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने दावा किया है कि दो नक्सलियों को गोली भी लगी है। मुठभेड़ में झारखंड जगुआर व जिला पुलिस के जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed