फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Narcotics seized in West Singhbhum ahead of Lok Sabha polls in Jharkhand

चुनाव: झारखंड में 3.24 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त, ड्रग्स-अवैध धन के प्रसार को रोकने के लिए चलाया गया अभियान

Mon, 22 Apr 2024 03:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 22 Apr 2024 03:33 PM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम माओवादियों से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। पिछले साल इस क्षेत्र में माओवादियों से जुड़ी 46 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। सिंहभूम एसटी निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित है।

विज्ञापन
Narcotics seized in West Singhbhum ahead of Lok Sabha polls in Jharkhand
नशीला पदार्थ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में अधिकारियों ने 3.24 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए। एक अधिकारी ने इस जब्ती की जानकारी दी। बता दें कि सिंहभूम क्षेत्र में 13 मई को मतदान होने वाला है।
विज्ञापन


पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा, "चुनाव के बीच जिला प्रशासन ने एक अभियान चलाकर 2,162 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया है।" कुलदीप चौधरी ने एसपी आशुतोष शेखर के साथ मिलकर जिले में लोकसभा चुनाव से पहले ड्रग्स और अवैध धन के प्रसार को रोकने के लिए अभियान चलाया। 
विज्ञापन


पश्चिमी सिंहभूम माओवादियों से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। पिछले साल इस क्षेत्र में माओवादियों से जुड़ी 46 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। सिंहभूम एसटी निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यहां कुल 14.32 लाख मतदाता है, जिनमें से 7.27 महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को इस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस क्षेत्र से राज्य परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed