{"_id":"09a54e1a-87dc-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"munda-government-did-not-do-any-work-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में संपूर्ण शून्य रही मुंडा सरकार : बेसरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में संपूर्ण शून्य रही मुंडा सरकार : बेसरा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Mar 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के एक भाजपा सांसद ने भाजपा-झामुमो की संयुक्त सरकार की आलोचना करते हुए सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को संपूर्ण शून्य करार दिया। साथ ही कांग्रेस पर राष्ट्रपति शासन के जरिए राज्य में परोक्ष रुप से शासन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राजमहल से भाजपा सांसद देवीधन बेसरा ने कहा कि राज्य में सभी विकास कार्य और कथित योजनाएं केवल कागज पर ही हैं, आपको जमीन पर कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा। राज्य में पूरी तरह अराजकता है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया की भाजपा-झामुमो के शासन में कोई काम नहीं हुआ। देवीधन बेसरा ने भाजपा और इसके सहयोगी झामुमो के बीच समन्वय की कमी को ही शासन की विफलता के लिए उत्तरदायी करार दिया।
विज्ञापन