दुबई में बिकेंगी एमएस धोनी के फार्महाउस की सब्जियां, जानें कैसे भेजी जा रही खेप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह कड़कनाथ मुर्गे का व्यापार करने को लेकर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने वायरल वीडियो की वजह से। धोनी एक बार फिर खबरों में छाए हुए हैं और इसकी वजह है उनके फार्महाउस में होने वाली सब्जियां। दरअसल, धोनी के फार्महाउस की सब्जियां दुबई में बिकेंगी और इसकी खेप भेजने के लिए अंतिम तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। बता दें कि रांची में धोनी के फार्महाउस की सब्जियों की काफी डिमांड है। क्या खास है धोनी के फार्महाउस की सब्जियों में और उन्हें कैसे भेजा जा रहा है दुबई, जानते-समझते हैं इस रिपोर्ट में...