फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Money Laundering Case: ED arrests seven including IAS for illegal land sale money laundering case

Money Laundering Case: IAS अधिकारी, अन्य के खिलाफ छापेमारी के बाद सात गिरफ्तार; प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2023 03:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 14 Apr 2023 03:12 PM IST
सार

ईडी ने गुरुवार को तीनों राज्यों के 22 अलग-अलग जगहों पर रेड की थी, जिसमें झारखंड कैडर की 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन का परिसर भी शामिल था।

विज्ञापन
Money Laundering Case: ED arrests seven including IAS for illegal land sale money laundering case
झारखंड आईएएस छवि रंजन के घर ईडी की छापेमारी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रूप से जमीन हड़पने के एक मामले में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में छापेमारी के बाद एक सरकारी अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। सूत्रों की माने तो गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अफशर अली, इम्तियाज अहमद, प्रदीप बागची, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, भानु प्रताप प्रसाद और फैयाज खान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भानु प्रताप प्रसाद झारखंड सरकार में मंडल निरीक्षक हैं, जबकि बाकी छह मामले में शामिल बिचौलिए बताए जा रहे हैं। सातों लोगों को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


झारखंड कैडर के आईएएस के घर छापेमारी 
ईडी ने गुरुवार को तीनों राज्यों के 22 अलग-अलग जगहों पर रेड की थी, जिसमें झारखंड कैडर की 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन का परिसर भी शामिल था। रंजन से जांच के दौरान अधिकारियों ने पूछताछ भी की। यह दूसरा ऐसा मामला हैं जहां झारखंड का कोई आईएएस जांच के दायरे में आया है। बता दें कि रंजन से पहले पिछले साल ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के घर पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के पास एक दर्जन से भी अधिक भूमि सौदा मामला
यह कार्रवाई धन शोधन रोधी कानून के प्रावधानों के तहत की गई है। बता दें कि फिलहाल एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों के मामलों को देख रही है। उनमें रक्षा भूमि, भूमि माफिया और सरकारी नौकरसाहों के 1932 की शुरुआत से ही जमीन के कागजात और दस्तावेज बनाने में सांठगांठ का मामला भी शामिल है।


ईडी के सूत्रों के अनुसार भूमि धोखाधड़ी मामलों में कई गरीबों और दलितों की भूमि हड़प ली गई थी। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई फर्जी मुहरें, जमीन के कागजात और रजिस्ट्री दस्तावेज भी बरामद किए हैं। वहीं इस झापेमारी के बाद बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को एक बयान जारी किया था। इस बयान के तहत वह जानना चाह रहे थे कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब क्या कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed