फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Maoists Beat Up Samajwadi Party Activists in Jharkhand

सपा कार्यकर्ताओं को नक्सलियों ने जमकर पीटा

Thu, 03 Apr 2014 11:55 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
Maoists Beat Up Samajwadi Party Activists in Jharkhand

झारखंड के नक्सल-प्रभावित लातेहार जिले में समाजवादी पार्टी के एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की एक हथियार बंद दस्ते ने बेरहमी से पिटाई की है।

विज्ञापन


यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र की है। यह कार्यकर्ता यहाँ सोंस गांव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी केश्वर यादव ऊर्फ रंजन यादव के पक्ष में प्रचार करने गए थे।

विज्ञापन

'कपड़े भी उतरवा लिए'

Maoists Beat Up Samajwadi Party Activists in Jharkhand

इसी बीच हथियारबंद दस्ते ने वहाँ पहुँच उनकी पिटाई कर दी। इससे पहले दस्ते ने सपा कार्यकर्ताओं के कपड़े भी उतरवा दिए थे। कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए दोबारा गावों में नहीं आने की धमकी भी दी गई है।

चंदवा थाना के प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बीबीसी को बताया है कि घायल सपा कार्यकर्ता दीपू सिन्हा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने दावा किया है कि हथियारबंद लोग कथित जनमुक्ति परिषद से जुड़े हैं।

पुलिस उस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक घायल सपा कार्यकर्ताओं को बेहतर इलाज के लिए राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में भेजा गया है।

'गोली मारने की धमकी'

Maoists Beat Up Samajwadi Party Activists in Jharkhand

पुलिस के मुताबिक समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रभारी दीपू कुमार सिन्हा, पार्टी से जुड़े चंदवा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज और विनोद यादव चुनाव प्रचार करने सोस गांव गए थे।

घटना से पहले वे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार तीन हथियारबंद लोग वहां पहंचे। उनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।

हथियारबंद लोगों ने आते ही कहा कि जो लोग सपा के कार्यकर्ता हैं वो कुर्सी पर खड़े हो जाएं। जब कोई कुर्सी पर खड़ा नहीं हुआ तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

फिर ना आने की हिदायत दी गई

Maoists Beat Up Samajwadi Party Activists in Jharkhand

कुर्सी पर खड़े होने के बाद कार्यकर्ताओं के पैंट-शर्ट खुलवा दिए गए। इसके बाद तीनों कार्यकर्ताओं की पिटाई कई गई। हथियारबंद दस्ते के खौफ से पार्टी के कार्यकर्ता खुले बदन में ही बेतहाशा इधर-उधर भागने लगे।

बाद में हथियारबंद दस्ते के लोगों ने उन्हें वापस बुलाकर कपड़े पहनने को कहा और दोबारा चुनाव प्रचार नहीं करने के लिए गांवों का दौरा न करने की हिदायत दी। इस घटना के बाद से चुनाव प्रचार में जुटे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में खौफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed