{"_id":"20f3f10467d4724cfb96b092711706f1","slug":"loot-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का इंजेक्शन देकर लूटते थे ट्रक, पूर्व विधायक का बेटा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का इंजेक्शन देकर लूटते थे ट्रक, पूर्व विधायक का बेटा शामिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Mar 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में नामकुम पुलिस ने नशे का इंजेक्शन देने के बाद चालक को बेहोश कर ट्रक लूटपाट करनेवाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधियों में बिहार जदयू के पूर्व विधायक ए खान का पुत्र जावेद इब्राहीम खान उर्फ खान साहेब भी शामिल है।
वह रांची में आम बगान बरियातू बस्ती में रहता था, जबकि मूल रूप से गया (बिहार) का रहनेवाला है। पकड़े गये अन्य सदस्यों में अरमानुल्लाह खान उर्फ छोटू (शेरघाटी,गया), इब्राहीम खान (आजाद नगर, जमशेदपुर) और मो सलीम उर्फ सब्बु (आलमगंज,पटना) शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य नामकुम के रायसा घाटी में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।
19 फरवरी को ट्रेलर चालक को लूटा था
जानकारी के अनुसार 19 फरवरी की रात गिरोह ने रायसा घाटी में 28 टन छड़ लदे ट्रेलर के चालक और खलासी को इंजेक्शन देकर बेहोश कर लूटपाट की थी।
दोनों को जंगल में फेंक दिया था। होश आने के बाद चालक ने नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बाद में पुलिस ने टीम बना कर इन पर कार्रवाई की।
मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस करने के लिए तकनीकी शाखा से मदद ली गयी। अपराधियों के अनुसार लूटे गये छड़ को बूटी मोड़ स्थित पीएचइडी मैदान से और ट्रेलर को सिल्ली से बरामद किया गया।
विज्ञापन
अपराधियों ने स्वीकार किया कि इससे पहले गिरोह ने गढ़वा में परचून से लदे ट्रक को भी लूटा था। अपराधियों के अनुसार आमिर खान, जावेद, तबरेज और कृष्णा लोहार लूटे गये माल को खपाने का काम करते थे। आमिर खान शेरघाटी के बस व्यवसायी का बेटा है।