झारखंड: लातेहार में भाजपा नेता ने अधिकारी को जड़े दनादन कई थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के लातेहार में भाजपाई नेता राजधानी प्रसाद यादव गुंडई सामने आई है। BJP नेता राजधानी यादव ने जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियूस बाखला को सरेराह थप्पड़ जड़ दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिला परिवहन पदाधिकारी बाखला समाहरणालय परिसर में राजधानी प्रसाद की गाड़ी में लगी उनकी नेम प्लेट हटवा रहे थे कि तभी पीछे से राजधानी तनतनाते हुए आए और आव देखा न ताव और दनादन अधिकारी को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया।
जब बाखला भाजपा नेता की गाड़ी से उनका नेम प्लेट हटवा रहे थे तभी उनके किसी कार्यकर्ता ने इसकी सूचना यादव को दे दी उसके बाद राजधानी ने ये शर्मनाक हरकत कर दी। बौखलाए राजधानी की इस हरकत के बाद डीटीओ बाखला भी अपने बचाव में उनसे भिड़ गए।
लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया उसके बाद यादव ने डीटीओ से पूछा कि आपने 20 सूत्री उपाध्यक्ष के वाहन से बिना पूछे या नोटिस दिए नंबर प्लेट क्यूं उतारा? इसपर डीटीओ बाखला ने कहा कि अखबार में सभी के लिए नोटिस जारी किया गया था आपने क्यों नहीं पढ़ा..इसके बाद दोनों के बीच बहस फिर बढ़ गई और यादव ने कहा कि क्या दुनिया अखबार से चल रही है?
#WATCH Latehar: BJP leader Rajdhani Yadav slaps and argues with District transport officer over removal of a nameplate from his personal car. Yadav was later arrested. #Jharkhand pic.twitter.com/TPOBmqwUWv
— ANI (@ANI) January 17, 2018
भाजपाई नेता इससे पहले भी अधिकारी से मारपीट कर चुके हैं
वैसे ये पहली बार नहीं है कि किसी भाजपाई नेता ने किसी अधिकारी के साथ मारपीट की हो। इससे पहले भी तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन के कार्यकाल में डीटीओ बाखला और पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव के बीच भी नोंक-झोंक हुई थी। उस समय भी डीटीओ ने भाजपा नेताओं को सड़क किनारे खड़े वाहन को हटाने के लिए कहा था और इसपर भाजपा नेता डीटीओ से भिड़ गए थे।