फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   lalu prasad yadav medical report in rajendra institute of medical sciences ranchi

'लालू यादव डिप्रेशन में हैं', मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा, एम्स ने भी बताया था

Tue, 11 Sep 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Tue, 11 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav medical report in rajendra institute of medical sciences ranchi
lalu prasad yadav
रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के निदेशक आर के श्रीवास्तव ने सोमवार को कहा कि सजा काट रहे राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव अवसाद से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने पीटीआई को बताया कि रिम्स में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि एम्स से रिम्स लाए जाने पर एम्स से दी गई मेडिकल डिस्चार्ज पर्ची में अवसाद के बारे में भी उल्लेख किया गया था। 
विज्ञापन


लालू का इलाज मनोचिकित्सक कर सकते हैं, इन रिपोर्टों से जुड़े सवाल पर श्रीवास्तव ने कहा कि इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 

कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लालू की खराब हो रही सेहत के पीछे की वजह भ्रष्टाचार से जुड़े केस हैं जिनसे उनका परिवार प्रभावित हो रहा है। रिपोर्टों में तो यहां तक कहा गया है कि उनके दोनों बेटों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर जारी संघर्ष भी लालू की चिंता का सबब बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू पहले से ही छोटे बेटे तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी के रूप में अपनी पसंद के बारे में सार्वजनिक रूप से जता चुके हैं। लेकिन पूर्व महागठबंधन सरकार में वरिष्ठ मंत्री रह चुके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पक्ष में बड़ा बड़ा जनाधार है। 

पटना से समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण के जन्मस्थान सिताब दियारा तक तेज प्रताप की पदयात्रा को जुलाई में बोध गया से पटना तक निकाली गई तेजस्वी की साइकिल यात्रा के जवाब के रूप में देखा जाता है। 

कुत्तों की वजह से बदलना पड़ा लालू का वार्ड

lalu prasad yadav medical report in rajendra institute of medical sciences ranchi
Lalu Prasad Yadav and Tejashwi yadav
पिछले बुधवार 5 सितंबर को लालू प्रसाद के अनुरोध और जेल प्रशासन की इजाजत के बाद रिम्स प्रबंधन ने लालू यादव को पेईंग वार्ड में शिफ्ट किया था। लालू ने प्रार्थना की थी मच्छरों और कुत्तों के भौंकने से उन्हें नींद नहीं आती है जिसका उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। 

चारा घोटाला में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को रिम्स सुपर स्पेशियलिटी विंग से हटा कर बगल के पेइंग वार्ड में भर्ती करा दिया गया था जहां उन्हें हर रोज 1000 रुपये वार्ड का किराया देना होगा।

झारखंड हाई कोर्ट से इलाज कराने के लिए मिली अस्थायी जमानत खत्म होने और जेल से बाहर कुछ महीने बिताने के बाद राजद प्रमुख ने 30 अगस्त को रांची में सीबीआई अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में मुंबई अस्पताल में फिस्टुला ऑपरेशन कराया था। वह गुर्दे की बीमारियों के साथ ही हृदय रोगी भी हैं। इसके अलावा लालू डायबीटिज से भी पीड़ित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed