{"_id":"682f0d48360203af29000996","slug":"koderma-news-2-labourers-killed-7-seriously-injured-in-horrific-collision-between-pickup-vehicle-and-auto-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: कोडरमा में पिकअप वाहन और ऑटो की भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौत, सात लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: कोडरमा में पिकअप वाहन और ऑटो की भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौत, सात लोग गंभीर घायल
Thu, 22 May 2025 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 22 May 2025 05:11 PM IST
सार
Koderma News: कोडरमा जिले में बोलेरो पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार एक्सीडेंट हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के कोडरमा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई स्थित तालाब के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड को पीएम मोदी की सौगात, अमृत भारत योजना के तहत तीन आधुनिक रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हवा में उछल गया और जमीन से जा टकराया। ऑटो में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए निकले थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान चंदा देवी (37) और मुकेश कुमार (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: ‘झारखंड में 'बांग्लादेशी घुसपैठ' से जनसंख्या संतुलन बदल रहा’, बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप