{"_id":"805da102-5180-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jvm-finding-chances-to-come-in-power-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में सत्ता के झाविमो तलाश रहा मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में सत्ता के झाविमो तलाश रहा मौके
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Dec 2012 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झामुमो और भाजपा में चल रही खींचतान से झारखंड विकास मोर्चा अपने लिये संभावनायें तलाश रहा है। झाविमो की आज से होने वाली दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक को सत्ता हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के गठन के साथ यहां सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी ने भाजपा से अलग होकर झाविमो का गठन किया था। इस प्रकार पिछले छह वर्षो के प्रयास में उनको अपने नए दल के बैनर तले 11 विधायक हासिल हो सके हैं। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को भुनाने में लगे मरांडी और उनके दल ने राज्य की 81 में से 53 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन कर लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने का प्रयास भी किया है।
विज्ञापन
झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव का कहना है कि आपसी खींचतान में लगी इस समझौता सरकार के अब सरकार में रहने का कोई मतलब नहीं है। एक वर्ष से यह सरकार बिल्कुल निष्क्रिय बनी हुई है। झाविमो नई सरकार चाहता है और दो दिवसीय कार्यसमिति में इस विषय पर भी विचार होगा।
विज्ञापन
प्रदीप ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक नियमित तौर पर पहले भी होती रही है। इस बैठक में इस बार 29-30 अप्रैल को हुई कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों पर अमल की समीक्षा की जाएगी। इस बीच विस्थापन के विरुद्ध आंदोलन चलाने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को समय पर किताबें न मिलने, अल्पसंख्यक हितों की उपेक्षा जैसे विषयों पर धारदार कार्यक्रम किए गए। इन विषयों पर शनिवार को पहले विधायकों, केंद्रीय पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की तकरीबन 40 लोगों की टोली विमर्श करेगी, उसके बाद 250 लोगों की कार्यसमिति का मंथन शुरू होगा।