फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jpsc-jssc-recruitment-reform-yatra-hazaribagh-student-protest

झारखंड: JPSC-JSSC भर्ती में सुधार की मांग तेज, हजारीबाग में छात्रों का मार्च; देवेंद्र महतो ने सरकार को घेरा

Tue, 25 Aug 2026 09:37 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Aug 2026 09:37 PM IST
सार

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ ‘भर्ती सुधार यात्रा’ मंगलवार को हजारीबाग पहुंची। छात्रों और अभिभावकों ने मानव श्रृंखला बनाकर मार्च किया और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग उठाई। ‘भर्ती सुधार यात्रा’के दौरान की देखें तस्वीरें।

विज्ञापन
jpsc-jssc-recruitment-reform-yatra-hazaribagh-student-protest
छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में रामगढ़ के नेमार से शुरू हुई ‘भर्ती सुधार यात्रा’ मंगलवार को चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हजारीबाग पहुंची। यात्रा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया।

विज्ञापन

यात्रा गिद्धौर, कटकमसांडी समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए देर शाम हजारीबाग के गांधी मैदान पहुंची। यहां छात्रों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। इसके बाद छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर गांधी मैदान से कोरा चौक तक मार्च किया।

विज्ञापन

 

jpsc-jssc-recruitment-reform-yatra-hazaribagh-student-protest
आंदोलनकारियों का उमड़ा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
'छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा'
यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार की छात्र विरोधी कार्यशैली और युवाओं को गुमराह करने की नीयत अब स्पष्ट हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की नियोजन व्यवस्था में गलत तरीके से बंदरबांट कर मेधावी और योग्य छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

jpsc-jssc-recruitment-reform-yatra-hazaribagh-student-protest
‘भर्ती सुधार यात्रा’: राज्य सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला
'जवाबदेह नियुक्ति व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए'
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई है, जो लाजिमी है। सरकार को युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीरता दिखाते हुए पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह नियुक्ति व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

jpsc-jssc-recruitment-reform-yatra-hazaribagh-student-protest
‘भर्ती सुधार यात्रा’:जेपीएससी और जेएसएससी को लेकर छात्रों का हल्ला बोल जारी। - फोटो : अमर उजाला

ये भी पढ़ें- झारखंड: जयराम महतो की बढ़ीं मुश्किलें, विधायक समेत 10 पर FIR, 40 अज्ञात आरोपी; CCTV खंगाल रही पुलिस

महतो ने कहा कि ‘भर्ती सुधार यात्रा’ का उद्देश्य पूरे राज्य में छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करना तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को मजबूती से उठाना है। यात्रा में देवेंद्र नाथ महतो के अलावा मनोज यादव, पूजा महतो, उदय मेहता, प्रेम नायक, रामावतार महतो, अयुब अली, विनय मेहता, राजेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। बुधवार को भर्ती सुधार यात्रा कोडरमा जिले में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed