Jharkhand: झामुमो ने जारी की पांचवीं सूची, भाजपा छोड़कर आईं लुईस मरांडी को जामा से टिकट
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पांचवीं सूची जारी कर दी है। झामुमो ने हाल ही में भाजपा छोड़कर आईं नेता लुईस मरांडी को जामा सीट से टिकट दिया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
हाल ही में भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का एलान किया था। जिसके बाद से भाजपा में नेताओं और कार्यकर्ताओं का असंतोष भी दिखने लगा था। भाजपा की सूची को लेकर पार्टी नेताओं ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। वे यह भी कह रहे हैं कि पार्टी ने अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वालों पर भरोसा जताया। इस दौरान भाजपा की पूर्व विधायक लुईस मरांडी झामुमो में शामिल चल रही थीं।
भाजपा छोड़ने को लेकर लुईस मरांडी ने कहा था कि 24 साल तक भाजपा की सेवा करने के बाद उससे अलग होना दुखद है। भाजपा ने 2014 में दुमका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसे झामुमो का गढ़ माना जाता था। अब भाजपा ने उस महिलाओं को सम्मान दिया जो बाहर से पार्टी में लाई गईं, न कि उन लोगों को जिन्होंने अपना पूरा जीवन उनके लिए समर्पित कर दिया। मरांडी ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि मैं बरहेट से चुनाव लड़ूं, जो मेरे लिए एक नई सीट थी। मुझे मेरी सीट से वंचित कर दिया गया। अब झामुमो ने लुईस मरांडी को जामा सीट से टिकट दिया है।
वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन में 44 विधायकों का समर्थन है। इसमें झामुमो के 25 विधायक, कांग्रेस के 17, राजद और सीपीआई (एमएल) के एक-एक विधायक हैं। वहीं, दूसरी ओर राज्य की विपक्षी एनडीए के पास 30 विधायकों का समर्थन हासिल है। इसमें भाजपा के 25 विधायक, आजसू के तीन, एक निर्दलीय और एक जदयू के विधायक शामिल हैं। इसके अलावा सात विधानसभा सीटें खाली हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.