फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM MLA Ramdas Soren likely to replace Champai in Jharkhand cabinet

Jharkhand: हेमंत कैबिनेट में चंपई की जगह मंत्री बनेंगे रामदास सोरेन, कल भाजपा में शामिल होंगे पूर्व सीएम

Thu, 29 Aug 2024 07:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 07:29 PM IST
सार

झारखंड की राजनीति में आए भूचाल के बीच जल्द ही हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। दरअसल पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी में सभी पदों और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से कैबिनेट में एक अहम पद खाली हो गया है।

विज्ञापन
JMM MLA Ramdas Soren likely to replace Champai in Jharkhand cabinet
हेमंत कैबिनेट में चंपई सोरेन की जगह नए मंत्री की एंट्री - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में मचे सियासी घमासान के बीच चंपई सोरेन ने मंत्री पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद खाली पद पर नए मंत्री शपथ लेंगे। जिसके लिए नाम का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन, हेमंत कैबिनेट में चंपई सोरेन की जगह लेंगे।
विज्ञापन


कल राजभवन में हो सकता शपथ ग्रहण
एक अधिकारी के मुताबिक घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन झारखंड मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन की जगह ले सकते हैं। अधिकारी ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में होने की संभावना है। बता दें कि पिछले महीने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को जेएमएम छोड़ दिया।
विज्ञापन


हाल ही में चंपई सोरेन ने छोड़ी JMM पार्टी
चंपई सोरेन ने पार्टी छोड़ने के साथ दावा किया था कि पार्टी की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों ने उन्हें उस पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की। उन्होंने राज्य विधानसभा के विधायक और झारखंड मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बने थे मुख्यमंत्री
इससे पहले धन शोधन मामले में ईडी की तरफ के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के तुरंत बाद 2 फरवरी 2023 को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने। वहीं हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने जुलाई में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।


कल भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले चंपई सोरेन का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो पार्टी छोड़ेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में घटे घटनाक्रम ने उन्हें इस लिए मजबूर किया। फिलहाल उन्होंने जेएमएम छोड़ दी है और कल भाजपा में शामिल होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed