{"_id":"66dde121335c2af5780b21e2","slug":"jmm-led-govt-using-treasury-to-lure-voters-ahead-of-jharkhand-polls-ajsu-party-chief-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'मतदाताओं को लुभाने के लिए सरकारी खजाने का इस्तेमाल कर रही सोरेन सरकार',आजसू पार्टी प्रमुख का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'मतदाताओं को लुभाने के लिए सरकारी खजाने का इस्तेमाल कर रही सोरेन सरकार',आजसू पार्टी प्रमुख का आरोप
Sun, 08 Sep 2024 11:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:08 PM IST
सार
Jharkhand: आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न योजनाओं के नाम पर अपने खजाने का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
सुरेश महतो
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने रविवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘राजकोष का इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं करके राज्य के युवाओं और महिलाओं को धोखा दिया है।
विज्ञापन
रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘झारखंड नवनिर्माण संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए महतो ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न योजनाओं के नाम पर अपने खजाने का इस्तेमाल कर रही है।’’
विज्ञापन
रैली में राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। महतो ने कहा, ‘‘सरकार ऐसे समय में योजनाएं शुरू कर रही है, जब चुनाव में बस एक या दो महीने बचे हैं। अगर सरकार राज्य के लोगों के प्रति ईमानदार होती, तो वह इन योजनाओं को वर्षों पहले शुरू कर देती।’’
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता न देकर धोखा दिया है। महतो ने कहा कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया तो वह समाज के हर वर्ग, खासकर युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए नीतियां लागू करेगा। आजसू पार्टी राज्य में भाजपा की सहयोगी है।