{"_id":"bd718126-4f19-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jmm-gave-ultimatum-to-bjp-for-cm-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"झामुमो की भाजपा को कुर्सी के लिए चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झामुमो की भाजपा को कुर्सी के लिए चेतावनी
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Dec 2012 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झामुमो और भाजपा के बीच झारखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच झामुमो ने भाजपा से दो टूक बातचीत की है। झामुमो ने सत्ता हस्तांतरण पर जल्दी फैसला लेना का अल्टीमेटम दिया है। समझौते के तहत 28-28 माह के लिए सरकार बनाने का फार्मूला तय किया गया था, जिसकी अवधि 10 जनवरी का समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन ने मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने सीएम से बातचीत के बाद बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से 28-28 माह के मुद्दे पर सहयोगी दलों को जल्दी ही अपना फैसला बताने का अनुरोध किया है। इस दौरान हेमंत ने मुख्यमंत्री को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
हेमंत ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को झामुमो की बैठक में लिये गये निर्णय से अवगत करा दिया है। सत्ता हस्तांतरण होने की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीएम से विचार का जल्द बताने का आग्रह किया गया है। इस बातचीत के बाद मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि झामुमो द्वारा उठाये मुद्दे पर 29 दिसंबर की समन्वय समिति की बैठक में चर्चा होगी। वहीं झामुमो ने स्पष्ट किया है कि समन्वय समिति के प्रमुख शिबू सोरेन द्वारा 29 को कोई बैठक नहीं बुलायी गई है।
विज्ञापन