फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Will Open School Colleges From December 21, State Government Approved

झारखंड: स्कूल-कॉलेज 21 दिसंबर से खुलेंगे, मंदिर में एकत्र हो सकेंगे 200 लोग, जानें क्या-क्या बंद रहेगा

Thu, 17 Dec 2020 09:07 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Dec 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Will Open School Colleges From December 21, State Government Approved
school - फोटो : amar ujala

झारखंड सरकार ने 21 दिसंबर से राज्य में अभिभावकों की अनुमति से 10वीं और 12वीं की कक्षा तथा मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और नर्सिंग स्कूल में कक्षा चलाने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी। हालांकि सिनेमाघरों, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जुलूस, खेल प्रतियोगिता, कोचिंग और अन्य सभी शिक्षण संस्थाओं में कक्षाओं पर रोक यथावत जारी रखने की घोषणा की है।

विज्ञापन


झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कोविड-19 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा कि 25 नवंबर को केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 के मद्देनजर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इन्हीं के अनुरूप राज्य सरकार ने भी जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए दिशा-निर्देश जारी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत राज्य सरकार ने 21 दिसंबर से अभिभावकों की अनुमति से 10वीं और 12वीं की कक्षा तथा मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और नर्सिंग स्कूल में कक्षा चलाने की आज अनुमति दे दी। लेकिन सिनेमा, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जुलूस तथा खेल प्रतियोगिताओं पर रोक जारी रहेगी। इसके अलावा कोचिंग एवं अन्य सभी शिक्षण संस्थाओं में कक्षाओं पर भी रोक यथावत जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहेंगे बंद

दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में स्वीमिंग पूल अभी बंद रहेंगे। इसके अलावा किसी भी प्रकार के जुलूस, मेला, प्रदर्शनी तथा किसी खेल प्रतियोगिता को भी अनुमति नहीं दी गई है।

निर्देश के अनुसार सभी स्कूल, कॉलेज अब माता-पिता अथवा अभिभावक की अनुमति से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्रों को कक्षा के लिए बुला सकेंगे और उनकी ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जा सकेंगी। इसके साथ ही उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं भी चलानी होंगी। 

इसी प्रकार राज्य में मेडिकल कॉलेजों और डेंटल कॉलेजों तथा नर्सिंग स्कूलों में भी 21 दिसंबर से कक्षाएं चलाई जा सकेंगी। सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षण संस्थान शिक्षा मंत्रालय एवं यूजीसी द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे और निरुद्ध क्षेत्रों में इस प्रकार की छूट नहीं है।

फिल्मों की शूटिंग की भी अनुमति

राज्य में अब फिल्मों की शूटिंग की भी अनुमति दे दी गई है, लेकिन वहां दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा धार्मिक स्थलों एवं बंद हॉल में दो सौ लोगों तक को एकत्रित होने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन सभी को कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। 

इसी तरह खुले में तीन सौ लोगों तक को एकत्रित होने की अनुमति दे दी गई है। राज्य सरकार ने श्रीकृष्ण प्राशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, ग्रामीण विकास संस्थान तथा पुलिस प्रशिक्षण संस्थान को भी खोलने की अनुमति दे दी है।

तीन और कोरोना मरीजों की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1004 हो गई है जबकि संक्रमण के 190 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 112121 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 109532 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1585 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

इसके अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जो पलामू, हजारीबाग और दुमका के संक्रमित व्यक्ति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed