Jharkhand Weather: झारखंड में 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ‘येलो’ चेतावनी जारी
Jharkhand Weather: आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में 26 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक ताजा निम्न दबाव क्षेत्र बनने से यह स्थिति बनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
पढ़ें: नए वकीलों को तीन साल तक मिलेगा प्रतिमाह पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
रविवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में गिरिडीह जिले के पलगंज में राज्य में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश हुई। इसके बाद नंदादीह में 65.6 मिमी और कोनर में 54.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जमशेदपुर में राज्य का सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, इस मानसून सीजन में राज्य में 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 1 जून से अब तक राज्य में 1,140 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 962.4 मिमी होती है।