फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Villager killed in IED blast by Maoists in West Singhbhum news in hindi

Jharkhand: माओवादियों ने जंगल में किया आईईडी ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 01 Mar 2023 02:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 01 Mar 2023 02:00 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि माओवादियों ने यह आईईडी चुंद्री जंगलों के करीब इचाहातु गांव में लगाया था। 

विज्ञापन
Jharkhand Villager killed in IED blast by Maoists in West Singhbhum news in hindi
धमाका (सांकेतिक)

विस्तार

झारखंड में माओवादियों ने बुधवार सुबह आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया। इस धमाके की चपेट में आकर एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, माओवादियों ने इस घटना को पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि माओवादियों ने यह आईईडी चुंद्री जंगलों के करीब इचाहातु गांव में लगाया था। मृतक की पहचान कृष्ण पूर्ति के तौर पर हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान धमाके में उसकी जान चली गई। उसकी पत्नी नंदी को भी गंभीर चोटें आई हैं। धमाके के बाद सुरक्षाबलों का जत्था इलाके में पहुंचा। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed