{"_id":"693673ffd75776986607e9cf","slug":"jharkhand-vidhan-sabha-winter-season-strong-opposition-from-nda-from-scholarship-to-paddy-purchase-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Vidhan Sabha Winter Season: विधानसभा में हंगामा, छात्रवृत्ति से लेकर धान क्रय तक NDA का जोरदार विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Vidhan Sabha Winter Season: विधानसभा में हंगामा, छात्रवृत्ति से लेकर धान क्रय तक NDA का जोरदार विरोध
Mon, 08 Dec 2025 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:15 PM IST
सार
Jharkhand: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन एनडीए विधायकों ने छात्रवृत्ति भुगतान, धान क्रय बंद होने और बेरोजगारी को लेकर जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जबकि सत्तापक्ष ने दावा किया कि सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को एनडीए विधायकों ने छात्रवृत्ति भुगतान, धान क्रय और बेरोजगारी जैसे अहम जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सदन के भीतर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायकों का आरोप था कि पिछले तीन वर्षों से छात्रवृत्ति की राशि लंबित है, जिससे हजारों छात्र परेशान हैं। वहीं किसानों से धान खरीद बंद होने के कारण किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं, जबकि सरकार ने खरीद के बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा कि सात निश्चय सहित अनेक विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं और राज्य में बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
पढ़ें: आज 4500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में
विज्ञापन
एनडीए विधायकों जनार्दन पासवान, नीरा यादव, नवीन जयसवाल और राज सिंहा ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पर छात्रहित की उपेक्षा का आरोप लगाया। सत्तापक्ष की ओर से नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष राज्य और सरकार को नकारात्मक नजरिये से देख रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार मजबूत है और विकास योजनाओं को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संयुक्त परीक्षा बोर्ड और मेडिकल बोर्ड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर बाहर के छात्रों को दाखिला दिलाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह छात्रवृत्ति योजना पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा।