फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Uproar after death of CCL worker, demand to arrest wife and mother-in-law

झारखंड: सीसीएल कर्मी मौत के बाद हंगामा, पत्नी-सास को गिरफ्तार करने की मांग 

Mon, 04 Oct 2021 04:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Mon, 04 Oct 2021 04:06 PM IST
सार

औरंगाबाद से खलारी पहुंचे मृतक के पिता का आरोप है कि पत्नी ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर अमन की हत्या की है।

विज्ञापन
Jharkhand: Uproar after death of CCL worker, demand to arrest wife and mother-in-law
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के खलारी में 28 वर्षीय सीसीएल कर्मी अमन सिंह की संदेहास्पद मौत हो गई है। मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन ट्रेड यूनियन के लोगों ने शव को उठाने नहीं दिया। 
विज्ञापन


यूनियन के लोगों ने मृतक की पत्नी राखी सिंह और सास राधिका कुंवर की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में पुलिस मृतक के साले सुशील सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मृतक की पत्नी के मुताबिक अमन ने आत्महत्या की है। वहीं औरंगाबाद से खलारी पहुंचे मृतक के पिता का आरोप है कि पत्नी ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर अमन की हत्या की है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के साले को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सास और पत्नी को हाउस अरेस्ट में रखा जाएगा। पिता की शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed