{"_id":"60942a4a4b1b43060c2077dc","slug":"jharkhand-two-watchmen-kidnapped-from-gail-project-site-one-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गेल के परियोजना स्थल से दो चौकीदारों का अपहरण, एक को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गेल के परियोजना स्थल से दो चौकीदारों का अपहरण, एक को छोड़ा
Thu, 06 May 2021 11:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 06 May 2021 11:11 PM IST
सार
अभी किसी उग्रवादी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस को फिरौती के लिए अपहरण का शक है।
विज्ञापन
gail
- फोटो : gail
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में अज्ञात बदमाशों ने भारत गैस प्राधिकरण लिमिटेड (गेल) के परियोजना स्थल पर तैनात दो चौकीदारों का अपहरण किया और बाद में एक छोड़ दिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त डीजीपी (अभियान) आर के मलिक ने कहा कि अन्य चौकीदार लापता है जबकि अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी है। मलिक ने बताया कि गोला थानांतर्गत बेतुलखुर्द में गेल के कैंप में उससे जुड़े दो चौकीदारों का तीन मई की रात अपहरण कर लिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ बदमाशों ने फिरौती के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को बृहस्पतिवार को घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
अब तक इस घटना में किसी उग्रवादी संगठन की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। रामगढ़ पुलिस ने कहा कि अपहरण के कुछ घंटे बाद दो में से एक चौकीदार को छोड़ दिया गया। इसका मकसद कंपनी के अधिकारियों को यह संदेश पहुंचाना था कि वे अपहरणकर्ताओं से संपर्क करें।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों की लिखित शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत चौकीदार की खोज शुरू कर दी है। गेल रामगढ़ और बोकारो के बीच गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है। अपहरण की घटना रामगढ़ और बोकारो जिलों की सीमा के बीच इलाके में हुई है।