{"_id":"5d6cd21e8ebc3e014e27e93f","slug":"jharkhand-two-tpc-naxalite-arrested-from-palamu-pistol-and-naxalite-literature-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू से दो उग्रवादी गिरफ्तार, मौके से देशी पिस्तौल व नक्सली साहित्य बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू से दो उग्रवादी गिरफ्तार, मौके से देशी पिस्तौल व नक्सली साहित्य बरामद
Mon, 02 Sep 2019 02:42 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के काशीसोत जलाशय के पास से सोमवार को पुलिस ने प्रतिबंधित 'तृतीय प्रस्तुति कमिटी' (टीपीसी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी पिस्तौल और नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए हुसैनाबाद के एस डी पी ओ विजय कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी के उग्रवादी काशीसोत के पास देखे गए हैं। जिसके बाद तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम दिलीप चौधरी (25) और परवेज अंसारी (28) हैं। दोनों के पास से एक-एक पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और प्रतिबंधित नक्सली साहित्य/पर्चे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों उग्रवादी नई वारदात को अंजाम देने के लिए जलाशय के समीप मिले थे और अपने अन्य साथियों के आने के इंतजार में थे। लेकिन इसकी भनक मिलते ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
एस डी पी ओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादी पहले भी अपहरण, लूट आदि के कई मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद दोनों ने फिर से टीपीसी संगठन के लिए काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।