फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Two smugglers arrested with brown sugar worth Rs 60 lakh in Chatra

Jharkhand: चतरा में 60 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Sun, 29 Jun 2025 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Ranchi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Ranchi Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Jun 2025 03:22 PM IST
सार

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम और सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी कर दो तस्करों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Jharkhand: Two smugglers arrested with brown sugar worth Rs 60 lakh in Chatra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 286 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन और अलग-अलग कंपनियों के पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम और सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी कर दो तस्करों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: भारी बारिश के कारण आवासीय विद्यालय में घुसा पानी, भीतर फंसे 162 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिद्धौर तेली टोला निवासी अभिमन्यु कुमार साव और प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा नौकाडीह गांव निवासी नितेश कुमार उर्फ त्रिवेणी उर्फ वेणी के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अफीम तस्करी से जुड़े सिंडिकेट का नेटवर्क काफी बड़ा है। इस गिरोह से जुड़े कई बड़े माफिया दूसरे शहरों से ब्राउन शुगर और अफीम लाकर चतरा में सप्लाई करते हैं। ऐसे माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed