फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand to ban polythene bags soon

झारखंड में किया पॉलीथीन इस्तेमाल तो जाओगे जेल

Mon, 27 Feb 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand to ban polythene bags soon
रघुबर दास, झारखंड, सीएम - फोटो : getty images
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने घोषणा की है कि सरकार राज्य में जल्द ही पॉलीथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लाएगी। चाकूलिया में नवजीवन कुष्ठ आश्रम के शिलान्यास में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि अगली कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार पॉलीथीन बैग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर अहम फैसला लेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गौरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पॉलीथीन के इस्तेमाल के कारण ऐसे कई मामले सामने आए है जिसमें पॉलीथीन खा जाने से गाय की मौत हो जाती है। मुख्यमंत्री ने ये साफ किया है कि प्रतिबंध लगने के बावजूद जो इसका इस्तेमाल करेंगे उन्हें जेल काटने की सजा मिलेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार महिला मंडलों को बैग बनाने के लिए कपड़ा मुहैया कराएगी। जिससे साफ, स्वच्छ और हरा-भरा झारखंड बनाने में मदद मिलेगी और साथ ही राज्य में रोजगार भी उत्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस अवसर के दौरान रघुबर दास अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाना भी नहीं भूले। उन्होनें बताया कि उनकी सरकार ने पिछले 2 सालों में 7 लाख घरों में बिजली पहुंचाई है और मार्च 2019 तक 23 लाख घरों में पहुंचाई जाएगी। वहीं उन्होनें दावा किया कि 2 सालों में उनके और उनकी सरकार के खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed