फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand student Rishika Agarwal to take part in ISRO Yuva Vigyanik Karyakram

झारखंड: इसरो की युवा वैज्ञानिकों की टीम में होगी 10वीं की ऋषिका, देश भर से चुने गए 150 बच्चे 

Mon, 25 Apr 2022 02:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Apr 2022 02:42 PM IST
सार

अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में दो लाख से भी अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे, इसमें चयनित 150 विद्यार्थियों में ऋषिका भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Jharkhand student Rishika Agarwal to take part in ISRO Yuva Vigyanik Karyakram
इसरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले की रहने वाली 10वीं की छात्रा ऋषिका अग्रवाल इसरो के 150 युवा वैज्ञानिकों की टीम का हिस्सा होंगी। 15 साल की ऋषिका, पतरातू के ओपी जिंदल स्कूल की छात्रा हैं। उन्हें इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2022 के तहत 150 जूनियर वैज्ञानिकों टीम में चुना गया है। 

विज्ञापन


दो सप्ताह के लंबे कार्यक्रम के लिए देश भर से चुने गए 150 जूनियर वैज्ञानिकों की टीम के साथ ऋषिका भी अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करेंगी। वह 16 से 28 मई तक इसरो के आवासीय कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। जानकारी के मुताबिक, इसरो की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में दो लाख से भी अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे, इसमें चयनित 150 विद्यार्थियों में ऋषिका भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed