फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Speaker Rabindranath Mahto rejects Marandi plea to dismiss anti defection complaints against him

झारखंड: विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल संबंधी आरोपों को खारिज करने की मरांडी की अर्जी ठुकराई

Tue, 10 May 2022 03:31 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 10 May 2022 03:31 AM IST
सार

मरांडी के वकील आर एन सहाय ने कहा कि उनके खिलाफ याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं हैं क्योंकि ये शिकायतें दल के भाजपा में विलय के 10 महीने बाद दायर की गई थीं।

विज्ञापन
Jharkhand Speaker Rabindranath Mahto rejects Marandi plea to dismiss anti defection complaints against him
बाबूलाल मरांडी, नेता, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की उनके खिलाफ दलबदल संबंधी आरोपों को खारिज करने और दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध किया था। वहीं मरांडी ने दलील यह कहकर ठुकरा दी कि शिकायतों को देरी से दाखिल किया गया था। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार और सोमवार को सुनवाई की।

विज्ञापन


बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दिसंबर 2020 में तब आरोप दायर किए गए थे, जब उन्होंने उस साल फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर दिया था और सर्वसम्मति से मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।
विज्ञापन


मरांडी के खिलाफ याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं
मरांडी के वकील आर एन सहाय ने कहा कि उनके खिलाफ याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं हैं क्योंकि ये शिकायतें दल के भाजपा में विलय के 10 महीने बाद दायर की गई थीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून में इसके लिए 45 दिनों की सीमा है। शिकायतकर्ताओं के वकील सुनील गडोदिया ने तर्क दिया कि संविधान की दसवीं अनुसूची से संबंधित मामलों में शिकायत दर्ज करने की कोई समय सीमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दर्ज कराई थी शिकायत
स्पीकर ने इस मामले की स्वत संज्ञान लेकर दलबदल विरोधी कार्यवाही शुरू की थी। ये शिकायतें भाकपा (माले) के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, झामुमो विधायक भूषण तिर्की, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे और झाविमो (पी) के पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने दर्ज कराई थीं।

मरांडी ने अपने दो पार्टी विधायकों, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को निलंबित करने के बाद 17 फरवरी, 2020 को जेवीएम (पी) का भाजपा में विलय कर दिया था, बाद में विधायक कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद भाजपा ने यादव और तिर्की को अयोग्य ठहराने की मांग की थी, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई अदालत द्वारा तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद पिछले महीने अयोग्य घोषित कर दिया गया था।


मरांडी के भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा में इसकी संख्या बढ़कर 26 हो गई। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद के पास सदन में कुल 47 सदस्य हैं। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी आदिवासी राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                आदेश सुरक्षित रखा।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने दलबदल विरोधी कानून के तहत भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ आदेश सुरक्षित रखा।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed