फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Senior JMM leader Vijay Kumar Singh dies at 78, News in hindi

Jharkhand: वरिष्ठ JMM नेता विजय कुमार सिंह का निधन; सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख, कहा- वे परिवार के स्तंभ थे

Mon, 16 Dec 2024 07:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

झारखंड में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह का सोमवार सुबह दुमका के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 78 साल की आयु में निधन हो गया। सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
Jharkhand: Senior JMM leader Vijay Kumar Singh dies at 78, News in hindi
विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ JMM नेता - फोटो : X / @HemantSorenJMM

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह का सोमवार सुबह दुमका के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 78 साल की आयु में निधन हो गया। पेशे से अधिवक्ता विजय कुमार सिंह झामुमो की केंद्रीय समिति के महासचिव और संथाल परगना संभाग में पार्टी के मुख्य संयोजक भी थे। उनके निधन के बाद दुमका के कुम्हारपाड़ा में मौजूद उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर ले जाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


सीएम हेमंत सोरेन ने विजय कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि
राज्य के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा- 'आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक आदरणीय श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।'
विज्ञापन


झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ- हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, 'सौम्य एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति विजय जी ने अपना पूरा जीवन झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed