{"_id":"61f52cda5cb2e90162534bc0","slug":"jharkhand-property-dispute-in-binod-bihari-mahto-s-family-two-women-injured-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: स्व. बिनोद बिहारी महतो के परिवार में संपत्ति विवाद, आपसी मारपीट में दो महिलाएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: स्व. बिनोद बिहारी महतो के परिवार में संपत्ति विवाद, आपसी मारपीट में दो महिलाएं घायल
Sat, 29 Jan 2022 05:32 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:32 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि मारपीट में स्व. बिनोद बिहारी महतो के पुत्र स्व. राजकिशोर महतो की पुत्रवधु विनीता सिंह और राजकिशोर महतो के भाई फूला महतो की पत्नी सोमा महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं।
विज्ञापन
Jharkhand police
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की स्थापना के लिए चले आंदोलन में अहम योगदान निभाने वाले शिक्षाविद स्व. बिनोद बिहारी महतो के परिवार में चल रहा संपत्ति विवाद शनिवार को हिंसक हो गया। आपसी झड़प में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए हैं। इनके सिर में चोट आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला सदर थाना क्षेत्र के चिरागोड़ा का है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मारपीट में स्व. बिनोद बिहारी महतो के पुत्र स्व. राजकिशोर महतो की पुत्रवधु विनीता सिंह और राजकिशोर महतो के भाई फूला महतो की पत्नी सोमा महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। परिवार के एक युवक को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि विनीता सिंह और सोमा महतो के बीच घर में प्रवेश करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर दोनों तरफ से कुछ और लोग मौजूद थे। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सोमा का कहना है कि उनकी संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। वे लोग सुबह अपने घर पहुंचते तो उन्हें अपने मकान में दाखिल होने से रोका गया। वहीं विनीता सिंह का कहना है कि कुछ लोग अवैध रूप से उनके घर में घुसे और तोड़फोड़ करने लगे। घर का सामान निकालकर बाहर फेंकने लगे। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। इसमें उनकी तरफ से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अब तक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद पुलिस और कानूनी दायरे में चल रहा था। शुक्रवार को सोमा महतो अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया था। शनिवार को अचानक दोनों पक्षों की भिड़त ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।